भोपाल में सफाई का रोना / जिस समय सफाई की सबसे ज्यादा जरूरत तभी शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता और सतर्कता का दौर चल रहा है। कोरोना की रोकथाम के लिए पहली जरूरत हाइजीन मेंनटेन करना है। लेकिन ऐसे समय में जब की सफाई की सबसे ज्यादा जरूरत है तब शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। स्वच्छ सर्वे के निपटने के बाद डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की पूरी व्यवस्था पटरी से उतर गई है।



अयोध्या नगर जी सेक्टर के रहवासियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से उनकी कॉलोनी में कचरा कलेक्शन की गाड़ी नहीं आई। इतने लंबे समय तक घर के भीतर कचरा रखना संभव नहीं है। नतीजा-अब घर का कचरा कॉलोनी के सार्वजनिक स्थानों पर आना शुरू हो गया है। विदिशा रोड स्थित शिव नगर कॉलोनी में भी खाली प्लॉटों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कचरे के ढेर खुद बता रहे हैं कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन ठीक से नहीं हो रहा है।
 


जगह-जगह कचरे के ढेर


शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। पूरी सतर्कता स्वच्छ सर्वेक्षण तक ही नजर आई। लेेकिन अब जबकि कोराेना वायरस को लेकर अलर्ट है तब शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। अभी साफ-सफाई बेहद जरूरी है। ऐसे में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन बंद होने से रहवासी सार्वजनिक स्थानों पर ही कचरा फेंक रहे हैं।


पुराने शहर के इन इलाकों में फैली है सबसे ज्यादा गंदगी


इंद्रपुरी, नरेला शंकरी, अयोध्या नगर चौक, पीरगेट, सरस्वती नगर (जवाहर चौक), अशोका गार्डन, स्टेशन एरिया, चांदबड़। यहां करें शिकायत- नगर निगम कॉल सेंटर- 18002330014, 155304


स्वच्छ मैप पर किया ऐसा फर्जीवाड़ा
पूर्व पार्षद संजीव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सिलावटपुरा में कचरे के ढेर का फोटो रविवार को स्वच्छ मैप एप पर पोस्ट किया था। नगर निगम ने सोमवार को दूसरी जगह का फोटो भेज कर सफाई का दावा किया, जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां कचरे का ढेर जस का तस बरकरार था।


दावा- चला रहे सैनेटाइजेशन अभियान
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर नगर निगम ने सैनेटाइजेशन अभियान चलाया। हलालपुर और नादरा स्टैंड पर सफाई और धुलाई के बाद दवा का छिड़काव कर सैनेटाइजेशन किया गया। अभियान के प्रभारी साजिद खान ने बताया कि भोपाल स्टेशन के प्लेटफाॅर्म 6 पर अन्य कर्मचारियों के सहयोग से सैनेटाइजेशन किया गया।
 


शायद, कुछ स्थानों पर गंदगी हो सकती है, पूरे सिस्टम की समीक्षा करेंगे - बी. विजय दत्ता, नगर निगम कमिश्नर
 


प्रश्न: कोरोना के संक्रमण से बचाव में हाइजीन जरूरी है, फिर शहर में कचरे के ढेर क्यों लगे हैं?
दत्ता- पूरे शहर में डिसइंफेक्शन अभियान चल रहा है। मोटे तौर पर शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर है। के त्योहार के कारण कुछ स्थानों पर गंदगी मिली होगी।


प्रश्न: शिकायत मिल रही है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की गाड़ियां नियमित नहीं आ रही हैं?
दत्ता- 92 से 95 फीसदी शहर में रोजाना कचरा कलेक्शन हो रहा है। 


प्रश्न- इसके बावजूद भी शिकायतें क्यों मिल रहीं हैं?
दत्ता- पूरी व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। और जरूरी बदलाव किए जाएंगे।


इन स्थानों पर भी कोरोना वायरस का असर



  • लोकसेवा केंद्र...कलेक्ट्रेट और टीटी नगर स्थित लोकसेवा केंद्र में आम दिनों में आय-जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए औसतन 400 आवेदक आते थे।  लेकिन दो तीन दिनों से यहां भी आवेदकों की संख्या आधी हो गई है। 

  • जिला उपभाेक्ता फाेरम... 21 मार्च काे प्रस्तावित लाेक अदालत स्थगित कर दी गई है। फाेरम के रजिस्ट्रार के मुताबिक शासन द्वारा काेराेना के मद्देनजर जारी की गई एडवायजरी के आधार पर लाेक अदालत का आयाेजन 5 अप्रैल काे सुबह 11 बजे से किया जाएगा। 

  • मैरिज गार्डन संचालकों ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उनके यहां पर 31 मार्च तक शादियों की बुकिंग दो महीने पहले से है। ऐसे में अचानक से गार्डन कैसे बंद कर दें। इस पर कलेक्टर ने दोबारा शासन स्तर पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।



Popular posts
मप्र में भाजपा के खेमे से / शिवराज ने कहा- कमलनाथ सरकार अल्पमत में है, वह तबादले और नियुक्तियां कैसे कर सकती है?
मप्र में फ्लोर टेस्ट पर संग्राम / भाजपा की फ्लोर टेस्ट की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्पीकर को नोटिस, कल 10.30 बजे सुनवाई
इंदौर / 100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, पासपोर्ट नहीं मिलने से विदेश भागने का शक
कॉरपोरेट रिजल्ट / वित्त वर्ष 2019 में ओयो को 2,390 करोड़ रुपए का नुकसान